पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोट्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह वारदात एक मेडिकल स्टोर के बाहर हुई, जिसमें मेडिकल स्टोर के मालिक पर गोली चलाने का आरोप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

पंजाब के मानसा से बड़ी खबर आई है. यहां एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोट्टा की गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात एक मेडिकल स्टोर के बाहर हुई. आरोप है कि मेडिकल स्टोर के मालिक ने ही गोली चलाई है. बता दें कि परमिंदर झोट्टा राज्य में नशे के खिलाफ अभियान चलाते थे.
बता दें कि मंगलवार सुबह मानसा के एक मेडिकल स्टोर के अंदर अचानक फायरिंग हुई. उस दौरान परमिंदर सिंह झोटा इस दवा विक्रेता की दुकान पर गया था और उसने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर संचालक ने एक बुजुर्ग को नशीली दवाइयां बेची हैं. यह पूरा घटनाक्रम वह फेसबुक पर लाइव भी कर रहा था. इसे लेकर परमिंदर और दुकानदार के बीच कहासुनी हुई. मेडिकल स्टोर संचालक ने उससे लाइव बंद करने को कहा. इसी कहासुनी में दुकानदार ने परमिंदर को गोली मार दी.
इस दौरान झोट्टा और उनका साथी मौके पर मौजूद था. इस घटना में झोट्टा और उनके साथी को गोली लगी और वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज हुआ. हालांकि झोट्टा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई चल रही है.
इस पूरे घटनाक्रम को अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पर शेयर भी किया है. झोट्टा की मौत पर मजीठिया ने कहा कि पंजाब में इस साल पांच पुलिसकर्मियों की हत्या हुई है. पंजाब आखिर कहां जा रहा है?
वह अपने कैमरे पर नशा तस्करों को लाइव दिखा रहा था, तभी चिकित्सा दुकान के मालिक ने, जो चिट्टा बेचता है, उसे गोली मार दी. परविंदर झोट्टा मानसा में नशे के खिलाफ लड़ रहा था; उस पर गोली चली और बाद में उसकी मौत हो गई.